शटडाउन का प्रभाव व्यापक होगा। राष्ट्रीय पार्क बंद हो गए हैं और लेबर विभाग के अधीन काम करने वाला ब्यूरो ऑफ़ लेबर स्टैटिस्टिक्स भी बंद हो जाएगा।
वॉशिंगटन डी.सी. में आधी रात होते ही अमेरिकी संघीय सरकार का शटडाउन आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है।
इसके साथ ही अब लाखों कर्मचारी बिना वेतन वाली छुट्टी पर रहेंगे और कई सरकारी कार्यक्रमों व सेवाओं को रोक दिया जाएगा।
यह शटडाउन रिपब्लिकन-नियंत्रित सीनेट द्वारा सरकारी खर्च बिल पास करने में असफल रहने के कुछ घंटों बाद शुरू हुआ है।
यह 2018 के बाद पहला सरकारी शटडाउन है और इसमें गैर-जरूरी कर्मचारियों को बिना वेतन की छुट्टी पर रखा जाएगा।












Leave a Reply