TODAY TIME NEWS

सच्चाई की तह तक

पंजाबी सिंगर राजवीर जवांधा नहीं रहे, सड़क हादसे के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

चंडीगढ़: पंजाबी संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांधा का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले उनका गंभीर बाइक एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांस ली।राजवीर जवांधा अपनी सुरीली आवाज़ और दिल छू लेने वाले गानों के लिए जाने जाते थे। उनकी युवा उम्र में हुई मौत से पूरे पंजाब और उनके फैंस में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थे।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक और होनहार कलाकार को खो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *