“पंजाब के जितने भी गायक कम उम्र में इस नश्वर संसार को छोड़कर चले गए, उनकी मौत से पंजाबी संगीत जगत को ऐसा नुकसान हुआ है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता,” ये शब्द हैं पंजाब के प्रसिद्ध गीतकार शमशेर संधू के, जिन्होंने बीबीसी से बातचीत के दौरान ये बात कही।
शमशेर संधू उन गायकों के बारे में बात कर रहे थे जिनकी मृत्यु कम उम्र में हो गई।
दरअसल, मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का 8 अक्टूबर को इलाज के दौरान निधन हो गया। राजवीर जवंदा ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली।
राजवीर जवंदा 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। जब यह हादसा हुआ, राजवीर मोटरसाइकिल पर सवार थे। इसके बाद उन्हें 27 सितंबर से फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था।
राजवीर जवंदा 35 वर्ष के थे। उनका जन्म वर्ष 1990 में लुधियाना जिले के गांव पोना में हुआ था।












Leave a Reply